भ्रष्टाचार के मुद्दे पर नगर निगम और ठेकेदार आमने-सामने
1 min read

भ्रष्टाचार के मुद्दे पर नगर निगम के ठेकेदार और मेयर बलकार संधू अब आमने सामने आ गए हैं। जहां बीते दिन हॉट मिक्स यूज ठेकेदारों ने नगर निगम के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार करने आरोप लगाए थे। वहीं पर, मेयर बलकार सिंह संधू ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इन ठेकेदारों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।
इस क्रम में, ठेकेदार विनोद जैन ने आरोप लगाया था कि नगर निगम पूरी तरह से भृष्ट है और ठेकेदारी के नाम पर उनसे मोटी कमीशन मांगी जाती है। उन्होंने कहा था कि नगर निगम उनसे 6 फ़ीसदी कमीशन पर काम करवाना चाहती है, जो वह नहीं करेंगे और उन्होंने नगर निगम में छोटे से लेकर बड़े स्तर के अधिकारी पर भ्रष्ट होने का आरोप लगाया था।